तुमसर | 16 जनवरी 2026
तुमसर नगर परिषद में उपाध्यक्ष और स्वीकृत सदस्यों के चुनाव को लेकर आज राजनीति गरमा गई। नगर परिषद के पदासीन अधिकारी तथा नगराध्यक्ष सागर गभने की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे शांतिपूर्वक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपाध्यक्ष और स्वीकृत सदस्यों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।
बैठक के बाद दोपहर 3 बजे स्वीकृत सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही नगर परिषद परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
गैरकानूनी तरीके से चुनाव कराने का आरोप
कुछ नाराज़ नगरसेवकों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के विरुद्ध और गैरकानूनी तरीके से पूरी की गई। उनका कहना है कि उन्हें विश्वास में लिए बिना जल्दबाजी में चुनाव कराए गए।
सम्मान समारोह में विरोध प्रदर्शन
चुनाव के बाद आयोजित सत्कार समारोह के दौरान गुस्साए नगरसेवकों ने विरोध जताते हुए
- सम्मान में दिए जाने वाले मानचिन्ह, और शॉल को कूड़ेदान में फेंक दिया, जिससे पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
राजनीतिक माहौल गरम
इस घटनाक्रम के बाद तुमसर नगर परिषद की राजनीति में हलचल मच गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर और विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है।
