The GD News

तामसवाड़ी में वैनगंगा नदी में डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, छात्रा सण मनाने गया था I

भंडारा | तुमसर | 14 जनवरी 2026
भंडारा जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत तामसवाड़ी के पास वैनगंगा नदी में एक 16 वर्षीय युवक के डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है जब वह मित्रों के साथ नदी में नहाने गया था, लेकिन गहरे पानी का अंदाज़ न होने के कारण वह डूब गया।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्र क्षितिज लिलाधर लांजेवार (16), जो कि तामसवाड़ी गांव का निवासी था, अपने दोस्तों के साथ नदी के किनारे आया था और जैसे ही वह पानी में गया, वह संतुलन खो बैठा और डूबने लगा। तत्काल उसकी तलाश की गई, लेकिन काफी प्रयासों के बाद उसका शरीर नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने FIR दर्ज की

घटना की सूचना मिलते ही तुमसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मर्ग (FIR) दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारीयों के अनुसार, यह एक दुखद दुर्घटना है और उन्होंने लोगों से नदी किनारे सतर्क रहने की अपील की है।


स्थानीय प्रतिक्रिया

तामसवाड़ी और आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि वैनगंगा नदी का कुछ हिस्सा बहुत गहरा है और अक्सर जगह-जगह बहाव तेज रहता है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और सुरक्षा हेतु व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top