तुमसर | तुमसर तहसील के तुमसर रोड स्थित उड़ान पुल पर दिनांक 06/12/2025 को सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण एक भीषण दुर्घटना हुई। इस हादसे में लेखराम ईश्वर आगाशे, साकराला निवासी, बाइक पर सवार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखराम आगाशे गोंदिया की ओर से तुमसर की दिशा में आ रहे थे। इसी दौरान उड़ान पुल पर मौजूद बड़े गड्ढे के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। नियंत्रण छूटने से बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहन से जा टकराई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे अत्यधिक गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए भंडारा अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक ।
इस घटना के बाद उड़ान पुल पर बने खतरनाक गड्ढों को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। नागरिकों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
